Ladli Bahna Yojana के लिए अप्लाइ करने के बाद आवेदिका के लिए ये जानना जरूरी होता हैं के वे इसके लिए पात्र हैं या नहीं? तो इसके लिए online आधिकारिक वेबसाईट पर सुविधा दी गई हैं जिसमे एक प्रक्रिया को पूरी करने से पता लगाया जा सकता हैं। आइए यहाँ पर list यानि पात्र और पात्र की सूची देखने की प्रक्रिया को समझते हैं।
Ladli Bahna Yojana अंतिम सूची पात्र और अपात्र
- Ladli Behna Yojana के तहत पात्र और अपात्र लोगों को देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाईट पर जाना हैं। —–>>> https://cmladlibahna.mp.gov.in/ इसके बाद आपको मेनू में से अंतिम सूची पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपको मोबाईल नंबर और कैपचा दाखिल करना हैं जिसके बाद आपको ओटीपी प्राप्त करे बटन पर क्लिक करना हैं।

- अब आपके दाखिल किए गए नंबर पर ओटपी आएगा उसे दर्ज करना हैं और फिर आपको ओटपी सत्यापित करे और आगे बढ़े बटन पर क्लिक करना हैं।

- अब आपको अंतिम सूची पात्र और अपात्र लिस्ट चुनने का का ऑप्शन दिखाई देगा आपको पात्र वाले ऑप्शन को चुन लेना हैं।

- अब आपको क्षेत्र वार या व्यक्ति विशेश्वर यह दो ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से आप क्षेत्र वार चुन ले इसके बाद जरूरी डिटेल्स भर दे जैसे चरण, जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत और ग्राम वार्ड।
- यह डिटेल्स भरने के बाद अंतिम सूची देखे बटन पर क्लिक करे।

- इसके बाद आपकी लिस्ट नीचे दिख जाएगी जो इस प्रकार होंगी जिसमे आप अपना नाम चेक करके अपनी पात्रता जान सकते हैं।

तो इस तरह आप पात्र list चेक कर सकते हैं। अब हम अनंतिम सूची के बारे में सीखेंगे।
Ladli Behna Yojana अनंतिम सूची (List) कैसे देखे
- लाड़ली बहना योजना के तहत अनंतिम सूची लिस्ट देखने के लिए सबसे पहेले आप सरकारी वेबसाईट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाए।
- इसके बाद मेनू में से अनंतिम सूची पर क्लिक करे।
- अब Mobile No. , कैपचा और दाखिल किए गए मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटपी दर्ज करे और ओटीपी सत्यापित करे और आगे बढ़े वाले बटन पर क्लिक करे।

- अब आपको क्षेत्रवार वाले या व्यक्ति विशेषवार वाले ऑप्शन में से किसी एक को चुनना हैं हम क्षेत्रवार चुन के जरूरी डिटेल्स भर के अनंतिम सूची देखेंगे।
- तो आपको जरूरी डिटेल्स जैसे जिला,स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत और ग्राम वॉर्ड चुन लेना हैं।
- इसके बाद आपको अनंतिम सूची देखे वाले बटन पर क्लिक करते ही नीचे list सूची दिख जाएगी।

तो इस प्रकार आप अनंतिम सूची भी देख सकते हैं।
Ladli Bahna Yojana अंतिम सूची और अनंतिम सूची में अंतर
आपको बता दे के अनंतिम सूची प्रारम्भिक सूची होती हैं जिसमे लाड़ली बहना योजना में आवेदिका की प्रारम्भिक जांच करके उनका नाम इस लिस्ट में दर्ज किया जाता हैं। जबकि अंतिम सूची में दस्तावेजों की जानकारी पूर्ण रूप से चेक की जाती हैं और लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता दी जाती हैं।